शिवपुरी नगर: शिवपुरी बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों से म्यूजिक सिस्टम और बैटरी की हुई चोरी, CCTV कैमरे में क़ैद हुई घटना; मामला दर्ज
शिवपुरी शहर के पोहरी बस स्टैंड पर शनिवार की रात खड़ी दो बसों से अज्ञात चोरों ने दो म्यूजिक सिस्टम और बैटरी चोरी कर ली। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। इसकी लिखित शिकायत बस ऑपरेटर द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई है। सपना ट्रेवल्स के संचालक जय सिंह रावत ने बताया कि शनिवार को उनकी बसों को बस स्टैंड परिसर में खड़ा करने के बाद स्टाफ घर चला गया था।