शिवपुरी नगर: बरखेड़ा के पास ट्रक से टकराने के बाद बाइक से टकराई एक गाय, बाइक सवार 2 लोग हुए घायल
बदरवास थाना क्षेत्र के अटलपुर के मोतीलाल जाटव ने बताया की बेटा मोहर सिंह जाटव उम्र 28 साल अपने एक अन्य साथी के साथ मजदूरी करने म्याना फैक्ट्री में जा रहा था. तभी बरखेड़ा के पास फोरलेन पर एक गाय ट्रक से टकरा गई. जिसके बाद गाय बाइक से टकरा गई. बाइक पर सवार मोहर सिंह और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।