पोहरी: भाई दूज पर उपजेल पोहरी में खुली मुलाकात एवं विधिक सहायता शिविर का आयोजन
Pohri, Shivpuri | Nov 11, 2026 भाई दूज के पावन पर्व पर उपजेल पोहरी में जेल प्रशासन द्वारा विशेष खुली मुलाकात का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बंदियों की माताओं, बहनों एवं अन्य परिजनों को उनसे प्रत्यक्ष रूप से मिलने का अवसर प्रदान किया गया। खुली मुलाकात के दौरान बुधवार दोपहर 2:30 बजे तक कुल 11 बंदियों के 26 परिजनों से मुलाकात कराई गई। लंबे समय बाद अपने परिजनों से मिलकर चेहरे पर मुस्कान आयी।