छठ महापर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन, सारण पूरी तरह सजग एवं तत्पर है।
जिले के 20 अंचलों में 664 छठ घाट चिह्नित किए गए हैं, जिनमें 203 संवेदनशील हैं। सुरक्षा के लिए 141 नाव एवं नाविक, 313 गोताखोर तथा 3 एसडीआरएफ टीमों की तैनाती की गई है।
जिला प्रशासन की अपील है कि श्रद्धालु सुरक्षित घाटों पर ही अर्घ्य दें और प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।