छठ महापर्व-2026 | सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी
लोक आस्था के महापर्व छठ को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन, सारण पूरी तरह सजग एवं तत्पर है।
जिले के सभी 20 अंचलों में 664 छठ घाट चिह्नित किए गए हैं, जिनमें 203 संवेदनशील घाट हैं। सुरक्षा एवं बचाव के लिए 141 नाव एवं नाविक, 313 गोताखोर तथा सदर छपरा, मांझी एवं सोनपुर में 3 एसडीआरएफ टीमों की तैनाती की गई है।
जिला प्रशासन की अपील है कि श्रद्धालु सुरक्षित घाटों पर ही अर्घ्य अर्पित करें, गहरे पानी में जाने से बचें तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
Saharsa, Bihar | Nov 15, 2026