विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार के क्षेत्र में नई पहल – ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा आधुनिक तकनीकी शिक्षा का अवसर।
सेवा संकल्प कायाकल्प योजना के तहत माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं जिला पदाधिकारी, सारण के मार्गदर्शन में मांझी स्थित मॉडल विद्यालय दलन सिंह उच्च विद्यालय में अत्याधुनिक स्पेस साइंस एंड इनोवेशन लैब की स्थापना की गई है।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने विद्यार्थियों से संवाद कर लैब की सुविधाओं एवं उनके सीखने के अनुभवों की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बताया कि इस लैब के माध्यम से उन्हें रॉकेट साइंस, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, ड्रोन इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स, 3D डिजाइनिंग एवं एयरोस्पेस इंजीनियरिंग जैसी आधुनिक तकनीकों को व्यावहारिक रूप से सीखने का अवसर मिलेगा।
जिला प्रशासन, सारण की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना, उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता एवं नवाचार की भावना विकसित करना तथा भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
यह पहल विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई दिशा देने, उनकी जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ज्ञान से नवाचार तक, विद्यालय से अंतरिक्ष तक!
#DistrictAdministrationSaran #SevaSankalpKayakalpYojana #Saran #Manjhi #DalanSinghHighSchool #SpaceScience #InnovationLab #BiharEducation #ScienceAndTechnology #Robotics #DroneTechnology #FutureReadyEducation
Saharsa, Bihar | Nov 15, 2026