मानिकपुर: मानिकपुर विकासखंड की गौशालाओं में मनमानी कटौती का आरोप, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से जांच की मांग
चित्रकूट। मानिकपुर ब्लॉक की 54 से अधिक गौशालाओं में कथित मनमानी का मामला सामने आया है। ‘चलो गांव की ओर जागरूकता अभियान’ के संस्थापक संजय सिंह राणा ने मंगलवार दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जांच की मांग की। आरोप है कि निरीक्षण व टैगिंग रिपोर्ट के आधार पर 30 प्रतिशत तक धनराशि काटी जा रही है।