भगवानपुर: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीपीआई का प्रदर्शन, भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय में पुतला फूंका
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को दोपहर करीब दो बजे भगवानपुर में सीपीआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। किसान सभा के नेता सुशील महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय से पुतला जुलूस निकाला, जो भगवानपुर बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः प्रखंड मुख्यालय पहुंचा।