कोंडागांव: बड़े राजपुर के दो युवक पांडेपारा में हुए सड़क हादसे के शिकार, निजी वाहन से पहुंचाया गया जिला अस्पताल
कोंडागांव जिले के बड़े राजपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रावसवाही निवासी 2 युवक पांडे पारा में सड़क हादसे के शिकार हो गए हैं। उनके परिजनों द्वारा निजी वाहन से उन्हे जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। 5अगस्त को मिली जानकारी अनुसार युवक कमलेश मरकाम और उनका साथी टिकेश नायक बड़े राजपुर से रावसवाही जा रहे थे। इसी दौरान पांडेपारा में अनियंत्रित बाइक से गिरकर दोनों घायल हो गए।