कोंडागांव: जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में 12 आवेदन हुए प्राप्त, कलेक्टर ने आवेदनों पर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में लोगों से भेंटकर उनकी समस्याओं को सुना।जिला कार्यालय के भू-तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में 12 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें दिव्यांग पेंशन,राशन कार्ड,प्रधानमंत्री आवास, सड़क एवं पुलिया,वन अधिकार पट्टा,अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित आवेदन थे।कलेक्टर ने इन सभी आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।