कोंडागांव: बड़ेडोंगर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद यादव की हार्ट अटैक से हुई मौत, एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे जिला अस्पताल
बड़े डोंगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव की आज सोमवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। बताया जा रहा है उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के चलते तत्काल बड़े डोंगर थाने से जिला अस्पताल लाया गया था। वहीं देर शाम उनकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव एसपी वाय अक्षय कुमार जिला अस्पताल पहुंचे।