कोंडागांव: कुम्हारपारा से शिव मंदिर जा रहा व्यक्ति नारायणपुर तिराहे पर सड़क हादसे में हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
नारायणपुर तिराहे में आज सुबह बाइक सवार एक व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कुम्हार पारा निवासी बंसीलाल चक्रधारी आज सुबह अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से नारंगी नदी स्थित शिवमंदिर पूजा करने जा रहा था उसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक चालक ने उनके बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। फिलहाल बंसीलाल चक्रधारी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।