कोंडागांव: कोंडागांव न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण के माध्यम से दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उत्तरा कुमार कश्यप सहित सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला न्यायालय परिसर में वृक्षरोपण किया गया। सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया और पेड़ लगाने जागरूक किया गया।