कोंडागांव: ग्राम पल्ली में पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने ठोका, हादसे में दो युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पल्ली में एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें 2 युवक घायल हो गए हैं जिन्हें उनके परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 5 अगस्त को मिली जानकारी अनुसार संदीप नेताम उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बवई, कोंडागांव से बवई जा रहा था, उसी दौरान पल्ली में सामने से पैदल आ रहे युवक दीपक मरकाम से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।