पाली: पाली बार संघ ने तहसील न्यायालय में तैनात एक कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया, जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र
Pali, Lalitpur | Nov 7, 2026 पाली बार संघ के पदाधिकारियों ने न्यायालय में तैनात एक कर्मचारी पर अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता करने एवं न्यायालय के कार्य में मनमानी करने के गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उक्त मामले में जिलाधिकारी से मामले की जांच कर न्यायोचित कार्यवाही किए जाने की मांग की।