गुमला: गुमला में आवारा कुत्तों का आतंक, जनवरी से अब तक 3027 लोग बने शिकार
Gumla, Gumla | Sep 8, 2026 जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कों और गलियों में घूमने वाले आवारा कुत्तों के झुंड लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। जनवरी से अब तक जिले में कुत्तों के काटने के 3027 मामले सामने आए हैं। कुत्तों के हमले के बाद बड़ी संख्या में लोग इलाज और एंटी रेबीज वैक्सीन लेने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।