सिहोरा: किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम सिहोरा को सौंपा ज्ञापन
सिहोरा में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय के सामने करीब पौन घंटे तक प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि प्रशासन ज्ञापन तो ले लेता है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं होता। किसानों ने धान की गिरदावरी और पंजीयन की तारीख बढ़ाने, प्रति एकड़ 25 क्विंटल खरीदी, बढ़े बिजली बिल कम करने और पर्याप्त डीएपी-यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा नहरों