ब्यौहारी: प्रशासन के लिखित आश्वासन पर आमरण अनशन समाप्त, सभी मांगें मानने का दावा
ब्यौहारी में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हरिशंकर कोरी ने प्रशासन के लिखित आश्वासन पर अनशन समाप्त कर दिया। अधिकारियों ने स्त्री रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना, निःशुल्क सोनोग्राफी, डायलिसिस सुविधा और ड्रेसिंग सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम अर्चना मिश्रा ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। कांग्रेस नेताओं ने 25 दिन में मांगें पूरी नही