#भरतपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली में 'विकसित भारत संकल्प सभा' और 'सेवा ज्योति यात्रा' का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में भरतपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए पूर्व सांसद रंजीता कोली शामिल हुईं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी इस यात्रा के दौरान 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान रंजीता कोली ने कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से भरतपुर के गांव-गांव तक सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में भरतपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे, जहां पूर्व सांसद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राजस्थान के सह-प्रभारी कुलजीत चहल से भी मुलाकात की।