#बिजली_विभाग_की_लापरवाही!
भरतपुर। बयाना कस्बे के व्यस्त छोटा बाजार में बिजली के तारों में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। तारों से उठती लपटों को देख वहां मौजूद व्यापारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, स्थानीय दुकानदारों ने बिना घबराए तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाई और सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पा लिया। इस सतर्कता के चलते आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इस वाकये ने बाजार में झूलते और जर्जर बिजली के तारों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।