सहाड़ा: आस्था के 2 बड़े धामों को जोड़ने वाली सड़क बनी 'मौत का गड्ढा', बासड़ा में साल में 2 बार लाखों श्रद्धालुओं का लगता है मेला
भीलवाड़ा जिले के बासड़ा देवनारायण धाम और ओझाघर महादेव धाम को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली की तस्वीर बनी हुई है। सड़क पर डामर कम और गड्ढे ज्यादा नजर आ रहे हैं। जगह-जगह सड़क उखड़ चुकी है और बीच मार्ग में करीब 2 फीट गहरे व 4 फीट लंबे गड्ढे हादसे को न्योता दे रहे हैं।