सहाड़ा: मोहन मगरी के समीप ट्रैक्टर ने बाइक और मोपेड को मारी टक्कर, हादसे में एक मोपेड सवार की हुई मौत
कारोई थाना क्षेत्र के मोहन मगरी के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर देखने को मिला।एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मोपेड और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया । हादसे में मोपेड सवार अधेड की मौत हो गई।वही बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू करी।