चोरी के मामलों में केवल चोर ही नहीं बल्कि चोरी का माल खरीदने वाले भी अब पुलिस की रडार पर हैं। जिले के गंगापुर कस्बे में मकान से चोरी की गई सोने की चेन खरीदने के आरोप में पुलिस ने एक सर्राफा व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस व्यापारी से पूछताछ कर चोरी की चेन बरामद करने का प्रयास कर रही है।