रीवा जिले में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर एक ऐतिहासिक अभियान चल रहा है। एडलाइट इंडिया डायबिटीज एवं थायरॉइड क्लिनिक के निदेशक डॉ. एम.आर. पटेल के नेतृत्व में पिछले 60 दिनों से निःशुल्क शुगर जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 20 हजार से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। वहीं, विश्व मधुमेह दिवस (14 नवंबर) के अवसर पर रीवा में 5 किलोमीटर की ‘रन फॉर डायबिटीज–रीवा 2026’ दौड़ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसे IDF के आधिकारिक मंच पर भी स्थान मिला है। इस दौड़ में मुख्य अतिथि के रूप में मप्र के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला शामिल होंगे। देखिए रीवा से हमारी यह विशेष Ground Coverage।#RewaNews #MadhyaPradesh #RunForDiabetes #DrMRPatel #DiabetesAwareness #WorldDiabetesDay #RajendraShukla #HealthCampaign #LocalNews #VindhyaNews #Virat24News #MPUpdates #रीवा_न्यूज़ #मध्य_प्रदेश #डायबिटिज़_अवेयरनेस #विराट_24_न्यूज़ #HealthAndFitness #Vindhya #Rewa #MPNews #LatestNews #BreakingNews #LocalUpdates #SportsAndHealth