बुढ़ार: रोजगार की मांग को लेकर 13 फरवरी से काम रोको आंदोलन की चेतावनी
Burhar, Shahdol | Feb 12, 2026 अमलाई ओसीएम में नई कंपनी आरकेटीसी द्वारा स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दिए जाने पर वार्ड 26, 27 व 28 के रहवासियों ने 6 फरवरी से धरना शुरू किया है। लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर 13 फरवरी सुबह 11 बजे से काम रोको, घेराव और चक्का जाम की चेतावनी दी है। अभी गुरुवार सुबह 10 बजे भी लोग मौके पर धरना दे रहे हैं।