बुढ़ार: खैरहा की भूमिगत खदान में एसआईएसएफ जवान पर चाकू से हमला
Burhar, Shahdol | Feb 20, 2026 खैरहा थाना क्षेत्र की भूमिगत खदान में ड्यूटी पर तैनात एसआईएसएफ जवान अभिलाष पंत पर 6 से अधिक बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। जवान घायल हुआ, लेकिन हालत स्थिर है। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। शुक्रवार रात 8 बजे तक आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी नहीं सकी थी।