बुढ़ार: बुढार में रेलवे ट्रैक पर वृद्ध का शव मिला, हत्या की आशंका, जांच शुरू
Burhar, Shahdol | Feb 14, 2026 बुढ़ार थाना क्षेत्र के छादा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे जनार्दन द्विवेदी (निवासी धनपुरा) का शव संदिग्ध हालत में मिला। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।मामले में शनिवार सुबह 8 बजे मर्ग कायम कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।