दमयंती नगर: नरसिंहगढ़ गौशाला में दो पक्षों की शिकायतों की जांच जारी, कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
दमोह नरसिंहगढ़ में बनी गौशाला में व्याप्त अनियमितताओं की कुछ लोगों के द्वारा कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत की गई थी। वहीं एक ओर पक्ष के द्वारा इस गौशाला के संबद्ध में अपना आवेदन प्रस्तुत किया है। आज गुरुवार शाम 5 बजे कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।