दमयंती नगर: 1 मई से स्मार्ट PDS के माध्यम से खाद्यान्न वितरण शुरू, इमलाई के सेल्समैन ने लोगों से ई-केवाईसी कराने की अपील की
दमोह शहर में आगामी 1 मई से राशन उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट PDS के माध्यम से खाद्यान्न वितरित होना है। उसी क्रम में आज शुक्रवार शाम 5 बजे इमलाई में संचालित राशन सेल्समैन राकेश कुमार रजक ने इमलाई क्षेत्र के लोगों से राशन दुकान पहुंचकर ई केवाईसी कराने की अपील की है। उन्होंने कहां की अगर ई केवाईसी नहीं कराई गई। तो संबंधित उपभोक्ता खाद्यान्न से वंचित रह जाएंगे।