दमयंती नगर: धरमपुरा के मां जगदम्बा मंदिर में चोरी, मुकुट, नथ और नगदी लेकर आरोपी हुए फरार
दमोह आज शनिवार सुबह 9 बजे धरमपुरा स्थित मां जगदम्बा मंदिर में अज्ञात आरोपियों के द्वारा चोरी की घटना सामने आई है। घटना की सूचना पार्षद यशपाल ठाकुर एवं पांडे विनोद के द्वारा पुलिस को दी गई। घटना के बाद तत्काल ही डायल 100 कीट टीम एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे।