दमयंती नगर: हड़ताल पर बैठे नगर पालिका कर्मचारियों ने आंबेडकर चौक पर सफाई कर मनाई जयंती
दमोह वेतनमान न मिलने के साथ साथ संबंध कर्मियों को हटाए जाने के विरोध संबंधी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका के विभिन्न कर्मचारी 4 दिनों से हड़ताल पर है। और अपनी जायज मांगों को पूर्ण करने की मांग कर रहे है। वहीं सोमवार सुबह 11 बजे डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती के अवसर कर्मचारियों ने साफ सफाई करते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती को मनाया।