दमयंती नगर: मारुताल बायपास से अवैध शराब ले जाते आरोपी को संगठन के सदस्यों ने जबलपुर नाका चौकी पुलिस को सौंपा
दमोह मंगलवार रात करीब 9 बजे जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र अंतर्गत मारुताल बायपास मार्ग से बाइक सवार आरोपी से ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने ले जाई जा रही 4 पेटी अवैध देशी शराब को भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों को जप्त करने मे सफलता प्राप्त हुई है। जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।