गिधौर: रोजगार के लिए धनबाद गए युवक की असामयिक मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
Gidhaur, Jamui | Sep 7, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र के धोबघट गांव निवासी युवक सन्नी साह की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सोमवार को 9 बजे ग्रामीणों ने बताया कि सन्नी साह रोजगार के लिए झारखंड के धनबाद गया था। बताया जाता है कि रात में खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। काफी देर तक नहीं उठने पर पास में रहने वाले लोगों ने उसे देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी।