पटियाली: दीपावली पर पटियाली पुलिस ने आतिशबाजी की दुकान का किया निरीक्षण, सतर्कता बरती
पटियाली। दीपावली के मद्देनजर शुक्रवार को पटियाली कोतवाली SHO सतेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ नगला किशोरी स्थित लाइसेंसी आतिशबाजी की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानस्वामी को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के दौरान दुकान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मिले। पुलिस त्योहार को लेकर लगातार निगरानी कर रही है।