सारठ: कचुआबांक में बारिश से घर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा; मुआवजे व आवास योजना की मांग
लगातार हुई बारिश से कचुआबांक निवासी भवेश मंडल का मिट्टी व खपरैल का घर गिर गया और वो बाल-बाल बच गए। बताया कि बीती रात वो घर में सोया था और अहले सुबह 4 बजे के करीब छत का खपरैल गिरने से उनकी नींद टूट गई और वो बच गए। गुरुवार शाम 5 बजे गिरा घर दिखाते व दुखड़ा सुनाते कहा कि घर गिरने से वे लोग बेघर हो गए हैं। CO केसीएस मुंडा से मुआवजा व मुखिया से आवास की मांग की है