मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सांदीपनि विद्यालय, खैरलांजी में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओ से संबंधित 60 आवेदन प्रस्तुत किये गए थे। जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।
विधायक श्री गौरव सिंह पारधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनका प्रमुख उद्देश्य जनता की समस्याओं का निराकरण करना और पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिक