मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत खैरलांजी में आयोजित जिला स्तरीय शिविर के दौरान कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने ग्राम खरखड़ी, खैरलांजी के घुसाईटोला, कचेखनी एवं घुबड़गोंदी स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में दर्ज बच्चों की संख्या, उनकी उपस्थिति, सैम एवं मैम श्रेणी के कुपोषित बच्चों की संख्या, टीकाकरण की स्थिति तथा पंजीकृत गर्भवती एवं धात्री माताओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को वितरित किए जा रहे पोषण आहार की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने बच्चों से चर्चा कर सुबह मिलने वाले नाश्ते और दोपहर के भोजन के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने बताया कि उन्हें
1 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026