पटना ग्रामीण: पटना के ए. एन. कॉलेज पहुंचे डीईओ-सह-डीएम, मतगणना की तैयारी की समीक्षा की
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत 14 नवंबर को होने वाली मतगणना को लेकर डीईओ-सह-जिला अधिकारी डॉ त्यागराजन ने बुधवार की शाम 5 बजे पटना के ए एन कॉलेज पहुंच कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है।