पटना ग्रामीण: ओडिशा की लड़की हरियाणा के बॉयफ्रेंड से मिलने पटना पहुंची, ऑनलाइन गेम से हुआ था प्यार
ओडिशा की नाबालिग लड़की और हरियाणा के लड़के के बीच ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते अफेयर शुरू हो गया। दोनों ने एक-दूसरे से मिलने का फैसला किया। नाबालिग बिना घर में किसी को बताए पिछले बुधवार को ओडिशा अपने घर से अकेली निकली थी।वो शनिवार शाम पटना जंक्शन पहुंची। बॉयफ्रेंड शिवम भी शनिवार को ही हरियाणा से पटना जंक्शन आया था। पटना जंक्शन पर दोनों साथ बैठकर बात करने लगे।