पटना ग्रामीण: रिजल्ट से पहले ही भाजपा नेता 501 किलो लड्डू बनाते दिखे, जश्न-ए-विजय की तैयारी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर को सामने आएंगे, लेकिन उससे पहले ही भाजपा नेताओं के घर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा नेता लगातार यह दावा कर रहे हैं कि वह भारी बहुमत के साथ बिहार में एक बार फिर से सरकार बना रहे हैं। वहीं बुधवार दोपहर करीब 12:00 की यह तस्वीर हम आपको दिख रहे हैं जब भाजपा नेता लड्डू बनाते हुए नजर आए।