पटना ग्रामीण: पप्पू यादव का NDA पर तीखा हमला, कहा- भाजपा चोरी से सत्ता हासिल कर पैसा कमाने में जुटी
पटना में बुधवार शाम करीब 4 बजे पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा,ये भाजपा लोग आधे घंटे में तय कर लिए कि किसकी सरकार बनेगी? एनडीए अधिकतम 7-8 सीटें ही जीतेगी। सीमांचल की 24 सीटों में से भाजपा सिर्फ 7-8 सीटें ही जीत पाएगी। पप्पू यादव ने आगे कहा कि पिछली बार भी जबरदस्ती 9 सीट जीती।