पटना ग्रामीण: विजय कुमार सिन्हा ने कहा- बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को चार्टर्ड प्लेन में जन्मदिन मनाने का मौका दे दिया
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे कहा है कि चुनाव के बाद अब राहुल गांधी और तेजस्वी यादव विदेश और दिल्ली जाएंगे। मौके पर उन्होंने ये भी कहा है कि बिहार की जनता ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वालों को सबक सिखाते हुए तेजस्वी यादव को एक बार फिर से तेजस्वी यादव को चार्टर्ड प्लेन में बर्थडे मनाने का मौका दे दिया है।