पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री नित्यानंद राय ने कहा - महागठबंधन का दिल हार मान गया है, बस वो लोग नहीं मान रहे
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के सवाल पर NDA की जीत का दावा किया है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे नित्यानंद राय ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं का दिल तो मान हीं गया कि वो लोग हार गए लेकिन बस वो लोग हीं नहीं मान रहे हैं। मौके पर उन्होंने बिहार में हुए बंपर वोटिंग पर भी खूब तारीफ की है।