लालगंज: बीआरसी सभागार लहंगपुर में प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक संपन्न, खंड शिक्षा अधिकारी ने शैक्षिक गुणवत्ता पर की चर्चा
लालगंज विकासखंड क्षेत्र के बीआरसी सभागार लहंगपुर में मंगलवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने की। इसमें न्याय पंचायत के सभी प्रधानाध्यापक शामिल रहे। बैठक में सरकारी योजनाओं को लागू करने और शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने पर चर्चा की गई।