मनकापुर: करनूपुर राजा गांव में खेत की सिंचाई कर रहे व्यक्ति को विपक्षियों ने पीटा, 4 के खिलाफ केस दर्ज
करनूपुर राजा गांव के कृष्ण कुमार खेत में सिचाई कर रहे थे कि गांव के जयराम, श्रीराम, रामजी व संदीप ने एक राय होकर लाठी-डंडा से मारा-पीटा। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने जयराम, श्रीराम, रामजी व संदीप के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओ में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि चार लोगो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।