मनकापुर: BJP ने सांसद बृजभूषण सिंह के सुपुत्र करण भूषण सिंह को कैसरगंज लोकसभा सीट से बनाया प्रत्याशी, शुक्रवार को करेंगे नामांकन
नवाबगंज के विश्नोहरपुर निवासी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के छोटे सुपुत्र करणभूषण सिंह को भाजपा ने गुरुवार को कैसरगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। वे शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। प्रत्याशी घोषित होने के बाद करनभूषण सिंह ने अपने सांसद पिता बृजभूषण शरण सिंह का आशीर्वाद लिया। इस दौरान समर्थकों का उत्साह चरम पर रहा।