मनकापुर: खोड़ारे पुलिस ने कस्बा खास निवासी व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
अपने भाई की हत्या के मुकदमें में जमानत पर छूट कर आये आरोपी खर्शीद खान को, थाना खोड़ारे पुलिस ने 1 अवैध तमंचा व कारतूस के साथ, चन्द्रदीप घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि, गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।