मनकापुर: दिनदहाड़े हत्या करने के मामले में छपिया पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ की गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
दिनदहाड़े हत्या करने के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की है।SO कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि गब्बर उर्फ राजू यादव,मायाराम यादव,राजकुमार यादव उर्फ किन्नी,अर्जुन यादव,दुर्गेश यादव,विकास यादव,वीरेंद्र यादव निवासी पाण्डेय पुरवा मौजा महुलीखोरी थाना छपिया का एक संगठित गिरोह है।जिसका मुख्य लीडर गब्बर उर्फ राजू यादव है।