मनकापुर: वजीरगंज भाजपा प्रत्याशी करनभूषण सिंह के नामांकन जुलूस में उमड़े समर्थक, वाहनों की लंबी कतार आवागमन ठहरा
शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह के नामांकन जुलूस में समर्थकों के हुजूम व वाहनों की भारी भीड़ से अयोध्या गोंडा मार्ग पर जाम की स्थित रही। जगह जगह हो रहे स्वागत व माल्यार्पण से सड़क पर आवागमन ठहर सा गया। गौरतलब है कि भाजपा ने कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके छोटे बेटे करनभूषण सिंह को प्रत्याशी बनाया है। शुक्रवार को उन्होंने नामांकन किया।