मनकापुर: सुरवार खुर्द गांव निवासी के तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
सुरवार खुर्द निवासी बच्चा राम ने छपिया थाने में दर्ज कराए केस में कहा है कि, वो अपने भाई नन्दकुमार को टैरवा बाजार से लाने गया था। इस दौरान विपक्षी लाल व रोहित निवासी ग्राम टैरवा बाजार थाना छपिया ने गाली देते हुए लाठी डन्डा से मारा पीटा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष छपिया कृष्णगोपाल राय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।